Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनभर रिमझिम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम

मौसम में चार दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम को प्रभावित करने वाले चक्रवात 'मोंथा' में बदलाव हुआ है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इसके साथ अरब सागर में डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में डिप डिप्रेशन के साथ उत्तरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Oct 31, 2025

मौसम में चार दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम को प्रभावित करने वाले चक्रवात 'मोंथा' में बदलाव हुआ है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इसके साथ अरब सागर में डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी में डिप डिप्रेशन के साथ उत्तरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि 2 नवंबर तक शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। धीरे-धीरे बूंदाबांदी में कमी आएगी। मौसम स्थिर होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। जैसे ही मौसम साफ होगा न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

सामान्य 7 डिग्री कम रहा तापमान

गुरुवार को शहर में दिनभर हुई बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर माह में शहर में कुल 44.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार रात को 2.2 मिमी बारिश हुई।

बादल, हल्की बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि मोंथा तूफान अब निम्न अवदाब में तब्दील हो गया है। साथ ही अरब सागर में डिप्रेशन बना हुआ है, साथ ही हरियाणा, राजस्थान की ओर ऊपरी हवा का चक्रवात, और क्षोभ मंडल में ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है, इसलिए तापमान में गिरावट हो रही है। अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा। शुक्रवार को भी बादल, धुंध, कुहासा के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।

पिछले एक सप्ताह में ऐसी रही पारे की चाल

30 अक्टूबर 24.2 20.5
29 अक्टूबर 27.4 19.7
28 अक्टूबर 24.4 20.0
27 अक्टूबर 28.8 21.0
26 अक्टूबर 25.7 19.8
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)