
फाइल फोटो
बीना. कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होना है, इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 29 केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब छह हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है और परीक्षा केन्द्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था कराई जा रही, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार कक्षा पांचवीं और आठवीं छह हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, इसके लिए कुल 29 केन्द्र बनाए गए हैं। स्कूल से परीक्षा केन्द्र की दूरी कम हो इसका भी ध्यान रखा गया है। परीक्षा केन्द्र की दूरी पांच किमी तक रहेगी, जिससे जिससे विद्यार्थियों को परेशानी न हो। एक जनशिक्षा केन्द्र में पांच केन्द्र बनाए गए हैं। यदि किसी केन्द्र की दूरी ज्यादा होगी, तो बच्चों को केन्द्र तक पहुंचाने के लिए एक शिक्षक की ड्यूटी परिवहन व्यवस्था में लगाने के आदेश हैं। क्योंकि हर बच्चे को अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और बच्चों को आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। जनपद शिक्षा केन्द्र पर एक निगरानी दल का गठन भी किया जाएगा।
बहुदिव्यांग बच्चों के घर से होंगे पेपर
जानकारी के अनुसार करीब पांच बहुदिव्यांग बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल में पेपर देने में सक्षम नहीं है, जिससे उनके घर पर जाकर पेपर हल कराया जाएगा। संबंधित स्कूल से एक शिक्षक और पर्यवेक्षक बच्चों के घर जाकर पेपर कराएंगे।
यहां बनाए गए हैं केन्द्र
ब्लॉक में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में सरस्वती शिशु मंदिर बामोरा, शासकीय स्कूल गौहर, हाइ स्कूल ऐरन, माध्यमिक स्कूल हरदौट, हायर सेकंडरी सनाई, माध्यमिक स्कूल पार, उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 बीना, मॉडल स्कूल बीना, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बीना, नाभिनंदन स्कूल बीना, हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 2 बीना, हाइ स्कूल पड़रिया, सरस्वती शिशु मंदिर बीना, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोंरजा, बीना पब्लिक स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल भानगढ़, हाइ स्कूल ढांड, हाइ स्कूल देवल, हाइ स्कूल करोंदा, माध्यमिक स्कूल बरोदिया कंजिया, हाइ स्कूल बिहरना, हाइ स्कूल बुखारा, हाइ स्कूल देहरी, माध्यमिक स्कूल निबोदा, हाइ स्कूल आगासौद, हायर सेकंडरी स्कूल कंजिया, हायर सेकंडरी हिन्नौद, हाइ स्कूल बेसरा कसोई, हायर सेकंडरी स्कूल गिरोल शामिल हैं।
Updated on:
01 Feb 2026 11:58 am
Published on:
01 Feb 2026 11:57 am

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
