13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां का खौफनाक कदम: 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी

suicide news: एक महिला का शव बेर के पेड़ पर लटका मिला, जबकि उसकी चार मासूम बेटियों के शव पास के कुएं से बरामद हुए।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Astha Awasthi

Mar 12, 2026

woman committed suicide

woman committed suicide (Photo Source - Patrika)

suicide news: एमपी के सागर जिले से गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का पति काम से बाहर रहता है। घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक खमरिया गांव में 28 वर्षीय सविता लोधी का शव गुरुवार सुबह गांव के पास एक बेर के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने जब आसपास के कुएं में देखा तो उसमें सविता की चार बेटियों (7 साल, 5 साल, 3 साल और चार महीने की मासूम) में तीन के शव तैरते हुए दिखाई दिए। जबकि छोटी बेटी की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

थाना प्रभारी लोकेश पटेल के मुताबिक महिला का पति पिछले एक साल से दूसरे शहर में मजदूरी करने गया हुआ है और घर नहीं लौटा था। घर में महिला अपने ससुर और छोटी बहन के साथ रहती थी। पिछली रात बच्चियां अपनी मौसी के पास सो रही थीं, लेकिन देर रात सविता उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

3 बच्चों को कुएं में फेंककर खुद भी कूद गई मां

वहीं दूसरी घटना खरगोन जिले की है। यहां सनावद थाना इलाके में एक मां ने अपने ही 3 मासूम बच्चों की हत्या कर दी। महिला ने अपने तीनों बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी, लेकिन नियति का खेल देखिए, तीनों बच्चों की जान चली गई और महिला सुरक्षित कुएं से बाहर निकल आई। घटना ग्राम मलगांव और भोमवाड़ा के बीच एक खेत की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला नानी बाई ने पहले अपने दो साल के बेटे अर्जुन और चार साल के बेटे करण को कुएं में फेंका। इसके बाद वो अपने महज 20 दिन के नवजात शिशु को साथ लेकर कुएं में कूद गई। लेकिन नानी बाई तैरना जानती थी। कुएं में कूदने के बाद जब उसका दम घुटने लगा तो तैरते हुए कुएं के छोर पर आई और सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर आ गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची सनावद पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।