
प्रतीकात्मक फोटो
सागर के लोहा व्यापारी के साथ कारोबार में 1 करोड़ 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। उसने छिंदवाड़ा की फर्म के खिलाफ सरिया खरीदी में धोखाधडी का प्रकरण दर्ज कराया है।
बाघराज वार्ड निवासी विकास तिवारी ने छिदवाड़ा की केजीएन इंटरप्राइजेज से 525 टन लोहे का सरिया खरीदने के लिए व्यापारी ने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की थी, लेकिन जब उन्हें माल भेजा गया तो सिर्फ 198.14 टन सरिया था। बाकी का सरिया के बारे में पूछने पर कुछ समय बाद सप्लाई का भरोसा दिया गया। समय बीतने के बाद भी न तो सरिया भेजा गया और न ही राशि लौटाई गई। फर्म संचालक प्रो. इमरान खान ने आनाकानी करना शुरू कर दी। आखिर में राशि लौटाने और माल भेजने दोनों से मना कर दिया। अभी 1 करोड़ 24 लाख 54 हजार 245 रुपए का टीएमटी सरिया जो करीब 327.31 टन आना बाकी है। जिसके बाद गोपालगंज थाने में धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
व्यापारी ने गोपालगंज थाने में शिकायत में बताया कि प्रो. इमरान खान केजीएन इंटरप्राइजेज निवासी परासिया रोड ग्राम परतला छिंदवाड़ा ने मोबाइल नंबर से लोहे की सरिया खरीदी की बात हुई। 16 जुलाई को 400 टन और 125 टन का टीएमटी खरीदी का सौदा तय हुआ। इसके बाद 19 जुलाई को फर्म के बैंक खाते से 55 लाख रुपए ट्रांसफर किए। फिर अलग-अलग रकम ट्रांसफर की गई जो कुल राशि 2 करोड़ 25 लाख प्रो. इमरान खान की कंपनी केजीएन इंटरप्राइजेज के बैंक खाते में जमा कराई गई। सारे ट्रांजेक्शन बैंक माध्यम से किए गए थे।
Published on:
19 Jan 2026 05:13 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
