25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बड़ी पहल, गौ कथा और प्राकृतिक खेती पर कथा करा रही सरकार

Rewa- रीवा जिले के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे।

2 min read
Google source verification

रीवा

image

deepak deewan

Jan 24, 2026

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी

Minister Rajendra Shukla

Rewa- एमपी में गौ पालन और प्राकृतिक खेती के संरक्षण-संवर्धन पर सरकार जोर दे रही है। इसके लिए बड़ी पहल की गई है। गौ कथा और प्राकृतिक खेती पर राज्य सरकार कथा करा रही है। रीवा जिले के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में राजेन्द्र दास महाराज की गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा 12 फरवरी से प्रारंभ होगी। यह कार्यक्रम 14 फरवरी तक चलेगा। तीन दिवसीय कथा की भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में रीवा में बैठक लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र दास महाराज की कथा से गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। गौ अभयारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बैठक में महाराज एवं उनके साथ आने वाले संतों के रूकने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग तथा प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को दायित्व सौंपने को कहा।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी

खास बात यह है कि आयोजन स्थल में बनने वाला प्रसाद में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अन्न व सब्जी का ही उपयोग किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसके लिए विशेष उन्होंने निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के सचिव डॉ. राजेश मिश्रा सहित अन्य संबद्ध नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी।