
Premanand ji Maharaj Chhota Bheem Doraemon Video: प्रेमानंद जी ने छोटा-भीम और डोरेमोन से क्या कहा? (छविः एआई)
Premanand ji Maharaj Latest Pravachan in Hindi, वृंदावन: भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती है। संत नागर ने कहा है कि, जवानी की भक्ति जवान और बुढ़ापे की बूढ़ी होती है। कहते हैं, भक्त प्रहलाद ने समझ विकसित होते ही भक्ति शुरु कर दी थी। उन्हें को 5 वर्ष की आयु में ही भगवान मिल गए थे। जब इस भक्ति के रंग में मनोरंजन जगत के सबसे फेमस कार्टून शामिल हो जाएं, तो नजारा अद्भुत हो जाता है। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डबिंग आर्टिस्ट ने महाराज श्री के सामने छोटा भीम और डोरेमोन (Chhota Bheem Doraemon) के साथ कला दिखाई।
वीडियो की शुरुआत में छोटा भीम की आवाज सुनाई देती है। जो महाराज जी से मिलने वृंदावन आता है। भीम सभी बच्चों से एक सुर में राधे-राध कहने को कहता है। फिर, शरारती टीटू अपनी मजेदार शायरी के साथ एंट्री करता है और महाराज जी का आशीर्वाद लेता है। इतना ही नहीं, बच्चों का चहेता 'डोरेमोन' भी अपनी गैजेट वाली जादुई आवाज में राधा-राधा नाम जाप करते हुए नजर आता है। यह नजारा देखकर, भक्तों के साथ महाराज जी भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाए।
लेख में सबसे भावुक क्षण तब आता है, जब आर्टिस्ट लिटिल कृष्णा की आवाज में बात करती है। वह महाराज जी से अपनी आंखें बंद करने को कहती है और बताती है कि कैसे श्री राधा रानी ने उसे महाराज जी से मिलने भेजा है। लिटिल कृष्णा बोलते हैं, "मैया कहती है कि वृंदावन जाना तो माखन-मिस्री खाना, लेकिन मैं तो सिर्फ राधे-राधे कहूंगा।"
वीडियो के अंत में खुलासा होता है कि ये सभी आवाजें एक सोनल कौशल ((Voice ArtistSonal Kaushal) की हैं। सोनल इन लोकप्रिय कार्टून शोज के पीछे की आवाज (डबिंग आर्टिस्ट) हैं। उन्होंने महाराज जी को बताया कि वह सालों से इन कार्टून्स को अपनी आवाज दे रही हैं। महाराज जी ने सोनल की प्रतिभा और भक्ति-भाव की सराहना की। वीडियो देखकर समझ आता है कि नई पीढ़ी भी अब प्रेमानंद जी जैसे संतों की वजह से भक्ति, संस्कार और भगवान के नाम में इंटरेस्ट लेने लगी है और अपनी कला के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार भी कर रही है।
Published on:
13 Jan 2026 02:19 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
