9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद जी ने DUSU अध्यक्ष को दी बड़ी नसीहत, बोले: “आपका परिवार शराब व्यापारी है,पर…”

Premanand ji Maharaj Pravachan in hindi: प्रेमानंद जी महाराज ने शराब, चरित्र पर दिलचस्प बात कही है। उनसे DUSU अध्यक्ष ने शराब को लेकर सवाल किया था, इसका बेहद खूबसूरत जवाब महाराज श्री ने दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 10, 2026

Premanand ji Maharaj on Drink

Premanand ji Maharaj Pravachan in hindi: नेता को दी शराब पर नसीहत। (फोटोः एआई)

Premanand ji Maharaj Latest Pravachan in Hindi: प्रेमानंद जी महाराज ने राजनीति, शराब और चरित्र को लेकर बड़ी बात कही है। प्रश्नकर्ता DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) अध्यक्ष, ने उनसे सवाल किया था। इस पर महाराज श्री ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया है।

चरित्र से बड़ा कुछ नहीं

प्रेमानंद महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि, सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति का आचरण ही उसकी असली शक्ति होती है। उन्होंने आर्यन मान को सलाह दी कि, एक युवा नेता को नशा, शराब और अनैतिकता से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। पद और प्रतिष्ठा सेवा के माध्यम हैं, अहंकार के नहीं। उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि, ताकत का उपयोग दूसरों को दबाने के बजाय जरूरतमंदों को सहारा देने के लिए होना चाहिए।

प्रेमानंद जी शराब पर क्या बोले?

महाराज जी का यह वीडियो इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आर्यन मान की फैमिली का बिजनेस शराब कारोबार ही है। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी आर्यन के पिता सिकंदर मान और ताया दलबीर मान शराब कारोबार के बड़े नाम हैं। इसके बावजूद, महाराज जी ने उन्हें साफ तौर पर कहा,आपका परिवार शराब व्यापारी है पर आप खुद को इन व्यसनों से मुक्त रखो और आध्यात्मिक अनुशासन (नाम-जप) अपनाओ। इससे आप कैंपस के छात्रों के लिए एक उदाहरण बन सकते हैं।

धैर्य और विनम्रता उत्तम मार्ग

छात्र राजनीति में बढ़ते टकराव पर महाराज जी ने 'धैर्य' का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, क्रोध मनुष्य की बुद्धि को हर लेता है, जबकि विनम्रता बड़े से बड़े विरोध को संवाद में बदल देती है। अच्छी संगति और प्रभु के स्मरण से मानसिक शांति मिलती है। नाम जप से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों जीवन में उन्नति मिलती है। ऐसे में पेशा और व्यवसाय कुछ भी हो, भक्ति, अनुशासन और चरित्र को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिेए।

Frequently Asked Questions