Maa Saraswati Kaise Khush Hoti Hai: सनातन धर्म में मां सरस्वती को विद्या औप संगीत की देवी कहा जाता है। आम मान्यता है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ मां सरस्वती का आशीर्वाद होना भी बहुत जरूरी है। इस बार 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पवित्र त्यौहार आ रहा है। धार्मिक विद्वानों कहते हैं कि यदि आप विद्यार्थी हैं या संगीत-कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो मां सरस्वती को प्रसन्न करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। खासकर, बसंत पंचमी को मां के खास दिन पर किए गए पूजा-पाठ और जप विशेष लाभ देते हैं। इस लेख में समझिए, वीणा-वादिनी, विद्यादायिनी, संगीत और ज्ञान की देवी मां शारदे, मां सरस्वती की कृपा पाने के आसान उपाय।