30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम, May 16, 2026

रतलाम में हर दिन छह विकासखंड 18 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा कृषि रथ

जिले में छह विकासखंडों में अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर गांव की ओर रथों किया रवाना, किसानों को मिलेगी खरीफ सीजन में उन्नत कृषि की जानकारी, रतलाम में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ओर कलेक्टर मिशासिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को रवाना किया

The Agriculture Chariot will tour Ratlam

रतलाम में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ओर कलेक्टर मिशासिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को रवाना किया

रतलाम. किसानों तक कृषि एवं पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन संबंधी एवं कृषि वैज्ञानिक नई तकनीकी और शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से कृषक कल्याण वर्ष अन्तर्गत 10 दिन कृषि रथ गांव-गांव भ्रमण करेंगे।

एक दिन में छह विकासखंडों की 18 ग्राम पंचायतों में छह कृषि रथ भ्रमण करेंगे। विभागीय अधिकारी किसानों को उन्नति कृषि के संबंधित जानकारी देंगे। जिला मुख्यालय सहित सैलाना, बाजना, जावरा, पिपलौदा और आलोट में भी जनप्रतिनिधियों ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

3-4 ग्राम पंचायतों में करेगा रथ भ्रमण
शनिवार सुबह कलेक्टर कार्यालय परिसर से विकासखण्ड रतलाम के कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर मिशासिंह के मार्गदर्शन में विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय आदि जनप्रतिनिधियों ने रवाना किया। जिले के प्रत्येक विकासखंड में प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर खरीफ फसलों की बुवाई से पहले किसानों को उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

किसानों को मिलेगी जानकारी
किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरक का संतुलित उपयोग, कीट रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन, खेती को लाभकारी बनाने के उपाय तथा विभिन्न शासकीय कृषि योजनाओं, साथ ही ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा उर्वरकों का अनुशंसा अनुसार उपयोग की जानकारी भी देंगे।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति डीपी धाकड़, सुरेश पाटीदार, नाथूलाल गामड़, बद्रीलाल चौधरी, उप संचालक कृषि आरके सिंह, पीडी आत्मा निर्भयसिंह नर्गेश, सहायक संचालक कृषि भीका वास्के एवं कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, डॉ. शीशराम झाकड़ व प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

पहले इन स्थानों पर भ्रमण किया
पहले दिन रतलाम का रथ रामपुरिया, शिवपुर, लूनेरा पहुंचा। बाजना सहित हेवड़ादामा कला, कुंदनपुर गया।
जावरा में भीमाखेड़ी, लुहारी और आलोट विक्रमगढ़, पाटन, तालोद, पिपलौदा में आंबा, उम्मेदपुरा, गुंडरखेड़ा पहुंचा। सैलाना-करिया, भीलो की खेड़ी, मकोडिय़़ारूंडी पहुंचा था।

18 मई को यहां पहुंचेगा रथ
रतलाम में बिरमावल, पिपलौदी, पिपलखुंटा, सैलाना में चावड़ाखेड़ी, सरवन, पुनियाखेड़ी, बाजना में झर्निया उंकाला, गड़ीकटाराकला, करवलखोरा, जावरा में झालवा, रिछांचांदा, कलालिया जाएगा। आलोट में भोजाखेड़ी, कसलिया, भीम और पिपलौदा में शेरपुर, बड़ौदा, मचून में रथ भ्रमण करेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें