6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम, Jun 05, 2026

रतलाम बारिश अलर्ट: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

शहर में 36, सैलाना में 50 मिमी वर्षा दर्ज, चॉक नालियां उफनी राहगीर होते रहे परेशान, वर्षा के कारण चॉक नालियों से पानी सडक़ों पर बह निकला, जिससे निचले स्थानों पर जलजमाव हो गया। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई

Monsoon alert Ratlam news

शहर में 36, सैलाना में 50 मिमी वर्षा दर्ज, चॉक नालियां उफनी राहगीर होते रहे परेशान, वर्षा के कारण चॉक नालियों से पानी सडक़ों पर बह निकला

रतलाम. प्री मानसून की जोरदार दस्तक ने रतलाम की सुबह में ठंडक घोल दी। करीब दो घंटे तेज हवा के साथ झमाझम तो कभी रिमझिम गरज-चमक के साथ वर्षा के कारण अंडरपास में जल जमाव से आवागमन में व्यवधान उत्पन्न होता रहा। रतलाम में 36 से अधिक सैलाना में 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिन में मौसम विभाग ने 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया हैं।

शुक्रवार तडक़े 4 बजे से शहर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे तक बादल बरसे। सुबह 8.30 बजे तक शहर में 36 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गई, जबकि सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा सैलाना विकासखंड में हुई। वर्षा के कारण चॉक नालियों से पानी सडक़ों पर बह निकला, जिससे निचले स्थानों पर जलजमाव हो गया। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।

राहगीर होते रहे परेशान
सैलाना बस स्टैंड, नोलाईपुरा, खेरादीवास और चांदनीचौक जैसे क्षेत्रों में नालियां उफनने से गंदा पानी सडक़ों पर आ गया। जिला शिक्षा केंद्र परिसर में भी पानी जमा होने से कर्मचारियों को दिक्कते हुईं। जावरा फाटक अंडरब्रिज के अलावा सागोद रोड स्थित शिवगढ़ और बाजना पहुंच मार्ग पर सागोद अंडर पुलिया में पानी निकासी न होने से जलजमाव हो गया। इसके चलते दुपहिया वाहन चालक परेशान होते रहे। कुछ वाहनों के घुटने तक पानी में बंद होने पर उन्हें पैदल ही बाहर निकालना पड़ा।

रात के तापमान में गिरावट
दिन में मौसम विभाग ने 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया हैं। रात के तापमान 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाकर परा 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार अलसुबह हवा बादलों की गरज-चमक के साथ 4 से 8 बजे तक रूक-रूककर तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। जिले की सुबह 8.30 बजे तक औसत वर्षा 19.63 मिमी दर्ज की गई। कुल बारिश औसत बारिश आज दिनांक तक 24.13 मिमी वर्षा हो चुकी हैं। जबकि पिछले साल 11.38 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

विकासखंड 5 मई मिमी कुल वर्षा
आलोट 12 15
जावरा 29 41
ताल 06 07
पिपलोदा 24 30
बाजना 00 04
रतलाम 36 39
रावटी 00 07
सैलाना 50 50

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें