
bride attempts suicide before wedding (demo pic)
mp news: मध्यप्रदेश के रतलाम में एक 20 साल की दुल्हन ने दरवाजे पर बारात आने से पहले जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दुल्हन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। दुल्हन ने जहर क्यों पीया इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस वक्त दुल्हन ने कीटनाशक पीया उस वक्त बारात जनमासे में ठहरी हुई थी। दुल्हन के खुदकुशी की कोशिश करने का पता चलने के बाद दूल्हा सहित पूरी बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।
घटना रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के एक गांव की है। दुल्हन के पिता ने बताया कि रविवार को बेटी की शादी होनी थी। सुबह 10 बजे लग्न तय था और बारात गड़ावदिया गांव से आ चुकी थी। बारात को घर से कुछ दूरी पर बनाए गए जनमासे में रुकवाया था। बारात के घर आने से करीब 10 मिनट पहले दुल्हन बनी बेटी टॉयलेट करने के लिए गई और फिर कुछ देर बाद उसने बताया कि उसने जहर पी लिया है। तबीयत बिगड़ी तो तुरंत उसे रावटी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, वहां से हालत गंभीर होने के कारण रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने दुल्हन को रतलाम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
दुल्हन के पिता का कहना है कि शादी बेटी की रजामंदी से ही 5-6 महीने पहले शादी तय की थी। शादी की खरीदारी भी दोनों पक्षों ने साथ में मिलकर की थी और बेटी व होने वाले दामाद ने तस्वीरें भी निकलवाई थीं। अब उसने कीटनाशक क्यों पीया ये समझ नहीं आ रहा है। दुल्हन आईसीयू में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि दुल्हन के बयान होने के बाद ही ये पता लग पाएगा कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की। दुल्हन के खुदकुशी की कोशिश करने का पता जब दूल्हा व उसके परिजन को चला तो वो बारात लेकर वापस चले गए।
Published on:
25 Jan 2026 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
