30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम, May 20, 2026

रतलाम में 1300 मेडिकल शॉप बंद, 1 करोड़ के कारोबार पर असर

ऑनलाइन दवा बिक्री, छूट के विरोध में केमिस्ट्स की हड़ताल, प्रतिष्ठान बंद कर जेल रोड पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होते हुए शहर से कलेक्टोरेट तक निकाली विरोध वाहन रैली, कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

All India Organization of Chemists and Druggists news

ऑनलाइन दवा बिक्री, छूट के विरोध में केमिस्ट्स की हड़ताल, प्रतिष्ठान बंद कर जेल रोड पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होते हुए शहर से कलेक्टोरेट तक निकाली विरोध वाहन रैली

रतलाम। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट्स ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। रतलाम जिले में केमिस्टों के 1300 और शहर के 450 के करीब प्रतिष्ठान पूर्णत: बंद रखते हुए अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जन स्वास्थ्य एवं छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल हुए।

इस दौरान एक दिन में करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बुधवार सुबह जेल रोड पर धरना प्रदर्शन का समर्थन कर कलेक्टोरेट तक रैली निकाली।

अनियमित ऑनलाइन बिक्री
हड़ताल के दौरान रैली में केमिस्ट नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामचंद्र पांडे को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अनियमित ऑनलाइन बिक्री, बिना सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अत्यधिक छूट की अनुचित नीति जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया । बताया कि इन नीतियों से छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्ट्स गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

यह संघर्ष किसी व्यापारिक लाभ के लिए नहीं
जिला औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष जय छजलानी ने कहा कि ऑन लाइन फार्मेसी के खिलाफ यह संघर्ष किसी व्यापारिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ को रोकने और आने वाली पीढी के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए है। सचिव अजय मेहता ने बताया कि ज्ञापन में मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और लाखों छोटे लायसेंसघारी केमिस्टस और उनके कर्मचारियों के हितो की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। बंद को सभी दवा विक्रेताओं ने सफल बनाया। इस दौरान आपातकालीन सेवाए चालू रही।

ये समर्थन के साथ रहे उपस्थित
जिला औषधि विक्रेता संघ को अन्य व्यापारिक संगठनों की और से मनोज झालानी, झमक भरगट, अभिषेक जैन, निखिल मिश्रा, सुरेन्द्र चत्तर संजय पारिख और आशीष घोटीकर आदि ने उपस्थित होकर समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान संगठन सचिव दीपक दोशी, सह सचिव विनय लोढा, एमपीसीडीए कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश लोढा, हार्दिक मेहता, जितेन्द्र देवानी, संजय गुगलिया, अशोक पटेल, भूपेन्द्र सोलंकी, प्रवीण गुप्ता, अवि माहेश्वरी, अमन जैन, माजिद भाई, नीरज बरमेचा, अभिनंदन मेहता, सज्जन मेहता, सिराज पाथरिया, टीनू भाई, प्रकाश लोढा, अमय लोढा, रूपेश छजलानी, राजेश व्यास पंकज संघवी, हेमन्त संघवी, कमल सिंह तोमर, पारस भंसाली, संजय तांतेड, समरथ पाटीदार, कमल कटकानी, अखिलेश लोढा, मितेश अग्रवाल, राजेश माहेश्वरी, उमेश माहेश्वरी, सौरभ लोढा, स्वप्निल लोढा, निलेश पावेचा मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें