
शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे की हैवानियत | Image Source - Pexels
Son beats mother for alcohol money rampur: रामपुर जिले के जगेसर गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए रुपये न देने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
शुक्रवार शाम गांव निवासी राजू भारती अपनी मां मायावती (50) से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने जब पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी बेटे ने आपा खो दिया। गुस्से में उसने लाठी-डंडों से मां पर हमला कर दिया, जिससे महिला का उल्टा हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला दर्द से चीखती रही, लेकिन बेटे का कहर थमता नहीं दिखा।
महिला की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, तो आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और ईंट-पत्थर बरसाने लगा। इस वजह से कुछ देर तक कोई भी महिला तक नहीं पहुंच सका। हालात बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने महिला को मेरठ भेज दिया। इलाज के दौरान शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद गांव में मातम पसर गया।
इस मामले में महिला की बेटी रोनी ने शुक्रवार रात को आरोपी भाई राजू भारती के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला की मौत के बाद एसपी विद्यासागर ने बताया कि मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जाएगी।
Published on:
01 Feb 2026 08:29 am

बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
