29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनंदगांव, May 21, 2026

Chhattisgarh Fraud Case: रायपुर एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा, युवक से 10.60 लाख की ठगी

Job Fraud: खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठ ली।

Chhattisgarh Fraud Case

Fraud Demo imagae (Photo Patrika)

Chhattisgarh Fraud Case: राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने घुमका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि गांव के ही आरोपी कमलनारायण साहू ने एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने अपने रसूख और पहचान का हवाला देते हुए पीड़ित और उसके परिचितों को जाल में फंसाया।

Chhattisgarh Fraud Case: नौकरी का भरोसा देकर ठगी

आरोपी ने नौकरी का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से कुल 10 लाख 60 हजार रुपए वसूल लिए। ठगी के शिकार हुए लोगों में ओमकार वर्मा के भाई हरिनारायण वर्मा, महेश साहू की बेटी शीतल साहू, कीर्तन वर्मा के भाई प्रताप वर्मा शामिल हैं। ये रकम 7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में आरोपी को दी गई थी।पुलिस ने दर्ज किया

पैसे लेने के बाद भी जब किसी की नौकरी नहीं लगी और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। घुमका थाना पुलिस ने आरोपी कमलनारायण साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन विवेचना जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी आई थी ठगी की खबर

रायपुर AIIMS में नौकरी लगवाने का झांसा देकर भिलाई में युवक से 14.50 लाख रुपए की ठगी की गई। अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, वृंदा नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसका कॉलेज का दोस्त अभिषेक जायसवाल खुद को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताता था। उसने कहा था कि वह रायपुर AIIMS में स्टाफ नर्स की नौकरी लगवा देगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें