
western disturbances प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
Mp weather: मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शहर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद धूप तो निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम का रुख देखकर 20, 21, 22 जनवरी को बारिश होने की आशंका नजर आ रही है। मौसम विभाग भी यही संकेत दे रहा है। जिसे देखते हुए समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर रखी धान को सुरक्षित करने के निर्देश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान एवं निकटवर्ती दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। वहीं उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 269 किमी प्रति घंटा गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।
दो पश्चिमी विक्षोभ क्रमिक रूप से 19 जनवरी की रात तथा 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
बादल छाने का असर तापमान पर पड़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि शनिवार को 27 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 08 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया था। जिससे ठंड से राहत मिली है। लेकिन बादल छटने के बाद तापमान में फिरी गिरावट होगी। यदि बारिश हुई तो ठंड का असर और तीखा हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया है। शनिवार-रविवार की रात में इतना टेम्परेचर दर्ज किया गया। खजुराहो में 5.8 डिग्री, नौगांव-उमरिया में 6 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री, पचमढ़ी में 6.8 डिग्री, मंडला में 7.2 डिग्री और मलाजखंड में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
19 Jan 2026 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
