10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मौसम का मिजाज बदला… अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा, होली तक हल्की ठंड बरकरार

Weather Update: खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बनने के कारण उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा सरगुजा संभाग को सर्द कर रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी ग्रामीण इलाकों में अच्छी ठंड है।

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

मौसम (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

Weather Update: राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान रात से दोगुना चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। तापमान में काफी अंतर होने का असर है कि लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। दिन में तेज धूप तो सुबह व रात हल्की ठंड रहती है। प्रदेश में अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद कोई परिवर्तन नहीं होगा। अधिकतम तापमान अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा।

पिछले तीन दिन से राजधानी में हल्की ठंड की वापसी हुई है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया, जो अब 15 डिग्री से कुछ ऊपर ही है। राजधानी समेत प्रदेश में मौसम शुष्क है इसलिए आसमान साफ है। इसकी वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है।

होली तक रात में हल्की ठंड बरकरार

अंबिकापुर अभी भी सबसे ठंडा चल रहा है। वहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। पेंड्रारोड में 10.8 डिग्री रहा। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। यानी रात व सुबह हल्की ठंड जारी रहेगी। खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बनने के कारण उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा सरगुजा संभाग को सर्द कर रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी ग्रामीण इलाकों में अच्छी ठंड है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार होली तक रात में हल्की ठंड बरकरार रहेगी।