
PM सूर्यघर योजना से रोशन हो रहे गांव के घर, सोलर रूफटॉप से बिजली बिल में मिली बड़ी राहत...(photo-patrika)
PM Surya Ghar Yojana: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्र और राज्य सरकार की पहल से अब आम लोगों के घर भी सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप चल रही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलने के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है।
मुंगेली जिले में भी इस योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां कई परिवार सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च में कमी कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।
नगर पंचायत सरगांव की निवासी जमुना पाण्डे ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। सिस्टम के चालू होते ही उनका घर सौर ऊर्जा से रोशन होने लगा है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल में काफी कमी आई है।
जमुना पाण्डे के अनुसार योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और आसान प्रक्रिया के कारण सोलर सिस्टम लगवाना संभव हो सका। अब वे स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इससे जहां बिजली बिल का बोझ कम होता है, वहीं भविष्य के लिए यह एक उपयोगी निवेश भी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की है, ताकि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सामूहिक प्रयास हो सके।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इसके तहत 30 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।
योजना के तहत सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। इसमें 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर लगभग 45 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता पर लगभग 90 हजार रुपये और 3 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इससे आम नागरिकों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना पहले की तुलना में अधिक आसान और किफायती बन गया है।
लोगों को योजना से जोड़ने के लिए बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर आसान किस्तों में ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम नागरिकों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना पहले की तुलना में अधिक सरल और किफायती हो गया है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में यह योजना प्रदेश में नई संभावनाएं खोल रही है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रही है।
Published on:
06 Mar 2026 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
