4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 04, 2026

तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से दफ्तरों में होंगे कामकाज, सरकार ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई

Tehsildar Strike Update: नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ मारपीट मामले को लेकर विरोध कर रहे तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है..

tahsildar strike update

तहसीलदारों की हड़ताल खत्म ( Photo - Patrika )

Tehsildar Strike: छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शासन से बातचीत के बाद समाप्त कर दी है। 4 जून से प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 4 जून से पुनः नियमित कार्य पर लौटेंगे। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे बयान जारी कहा, 1 जून को मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और सचिव के साथ विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई थी।

Chhattisgarh News: जल्द होगी वैधानिक कार्रवाई

संघ के प्रतिनिधियों को शासन स्तर से यह आश्वासन दिया गया कि राजापुर प्रकरण में शीघ्र वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुरूप आगामी 15 दिन में शेष आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संघ परिस्थितियों की समीक्षा कर पुनः आगामी निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।

यह था मामला

Tehsildar Strike Update: बता दें कि सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ शासकीय कार्य के दौरान हुई मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आराेपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे प्रदेशभर में तहसीली कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया था।

आय-जाति, नामांतरण और राजस्व जैसे कई काम रूके

प्रदेशभर के नायब तहसीलदार और तहसीलदार के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज बंद हो गया था। आय-जाति, नामांतरण और राजस्व जैसे कई काम रूक गए थे। तहसील न्यायालयों में लंबित प्रकरण की संख्या बढ़ती जा रही थी। प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, कुछ लोग तहसील में अपनी पेशी को लेकर पहुंचे थे। लेकिन उन्हें हड़ताल की जानकारी होने पर वापस लौटना पड़ा। वहीं सरकार से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म हो गया।

दोषी विधायक को बचा रही सरकार

कांग्रेस ने राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को जायज बताया है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सत्ता बल के अहंकार में मर्यादा का उल्लंघन किया और नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की। शुक्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा दोषी विधायक को गिरफ्तार करवाने के बजाय उनका बचाव कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें