15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIR: एसआईआर- सुनवाई और सत्यापन का अंतिम दिन खत्म, अब नाम जुड़वाने भरना होगा फॉर्म-6

SIR: मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाना होगा, उन्हें फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ ही 2003 से पहले की निर्धारित 13 दस्तावेजों में एक दस्तावेज जमा करना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
sir update last chance to be included in voter list if missed name may not be printed in final list up

SIR Update: मतदाता लिस्ट में शामिल होने का लास्ट चांस। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

SIR: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शनिवार को सुनवाई और सत्यापन का अंतिम दिन खत्म हो चुका है। वहीं प्रशासन का दावा है कि सौ प्रतिशत सुनवाई और सत्यापन किया जा चुका है। वहीं जो मतदाता नहीं आए, या फिर दस्तावेज नहीं दे पाए है उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए है।

अब निर्वाचन की ओर से 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसमें क्लीयर होगी कि किन-किन मतदाताओं का नाम सूची में काटा गया है।इसके बाद जिन भी मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाना होगा, उन्हें फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ ही 2003 से पहले की निर्धारित 13 दस्तावेजों में एक दस्तावेज जमा करना होगा। जिसका सत्यापन करने के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा।

करीब 1.90 करोड़ तक हो सकते मतदाताप्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। जिसमें प्रारंभिक प्रकाशन के साथ 27,34,817 नाम सूची से हटा दिए गए। इसके बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई। अब तक प्राप्त आवेदनों को जोड़ने के बाद अनुमान है कि अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या लगभग 1.90 करोड़ के आसपास रह सकती है।