
Shark Tank india: राजधानी की एक दंपती अपने स्टार्टअप की बदौलत शार्क टैंक इंडिया पहुंची। यह दंपती बच्चों के मेकअप तैयार करती है। खास बात यह कि मिशमैश नैचुरल्स की कहानी एक बिजनेस आइडिया से नहीं, बल्कि एक मां की चिंता से शुरू होती है। राजधानी की कनिका सिंह चोपड़ा बताती हैं कि उनकी बेटी एक स्कूल फंक्शन के लिए तैयार हो रही थी।
उत्साह में उसने एडल्ट मेकअप लगाया, जैसा वह बड़ों को करते देखती थी। फंक्शन के बाद जब वह घर लौटी, तो उसके गाल लाल हो चुके थे और स्किन में रिएक्शन दिखने लगा। डॉक्टर से पता चला कि यह एडल्ट मेकअप का साइड इफेक्ट था, जो बच्चों की सेंसिटिव स्किन के लिए बिल्कुल सही नहीं होता।
कनिका के लिए यह एक शॉक था। एक मां होने के नाते उन्होंने महसूस किया कि बाजार में बच्चों के लिए सेफ और भरोसेमंद मेकअप या पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स लगभग नहीं हैं। यही सवाल उनके मन में बार बार आने लगा कि जब बच्चे नेचुरली रंगों से खेलना चाहते हैं, रोल प्ले करना चाहते हैं, तो उनके लिए सेफ ऑप्शन क्यों नहीं होना चाहिए।
पति और दोस्त ने दिया साथ
इसी सोच को लेकर कनिका ने अपने पति लब्धि और दोस्त अदिति के साथ मिलकर मिशमैश नैचुरल्स की शुरुआत की। कनिका के मुताबिक मिशमैश नाम भी उनकी बेटी के नाम से जुड़ा है। मिश्का उनकी बेटी का नाम है और मैश उस आयुर्वेदिक सोच को दिखाता है, जिसमें अलग अलग नैचुरल चीजों को मिलाकर कुछ बेहतर बनाया जाता है।
ऐसे पहुंचे शार्क टैंक
कनिका बताती हैं, करीब डेढ़ साल की मेहनत, ट्रायल और फीडबैक के बाद मिशमैश नैचुरल्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। इसी दौरान शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के फॉर्म निकले। इससे पहले भी उन्होंने अप्लाई किया था, लेकिन तब स्टार्टअप नया था। इस बार पूरी तैयारी के साथ हर सवाल का जवाब दिया गया। कई राउंड, ऑडिशन और इंटरव्यू के बाद मिशमैश को शार्क टैंक के मंच तक पहुंचने का मौका मिला।
Published on:
06 Feb 2026 11:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
