14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Fraud: मकान बनाने के नाम पर ठगी, 20 लाख की लगा दी चपत

CG Fraud: मकान बनाने के लिए ठेकेदार दिनेश देवांगन को चेक के माध्यम से 20 लाख रुपए दिए थे। रकम लेने के बाद भी मकान का निर्माण नहीं कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Fraud: मकान बनाने के नाम पर ठगी, 20 लाख की लगा दी चपत

मकान बनाने के नाम पर ठगी (photo AI)

CG Fraud: @ नारद योगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं। किसी से ऑनलाइन ठगी हो गई, तो किसी को मकान बनाने का झांसा देकर ठग लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डीडी नगर सेक्टर-22 निवासी अंजनेय बुधोलिया से ऑनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद दो बार में 1 लाख 74 हजार 445 रुपए का आहरण कर लिया।

इसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में भाठागांव निवासी सोहन कुमार गुरुपरख को अज्ञात महिला ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड वाउचर अपडेट करने के नाम पर उनके बैंक खाते से 58 हजार 432 रुपए पार कर दिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मकान नहीं बनाया, ठेकेदार पर केस दर्ज:

एक ठेकेदार ने पैसे लेने के बाद भी मकान का निर्माण नहीं किया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बलराम नायक ने अपना मकान बनाने के लिए ठेकेदार दिनेश देवांगन को चेक के माध्यम से 20 लाख रुपए दिए थे। रकम लेने के बाद भी मकान का निर्माण नहीं कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।