
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई ( Photo - Patrika )
Road Accident: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हादसों की खबरें आ रही है। मुख्य सड़कों पर जहां भीषण हादसे हो रहे हैं वहीं अब शहर के अंदर भी एक कार के पलट जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ताजा मामला शहर के पंडरी इलाके से सामने आया है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा शहर के व्यस्त क्षेत्र पंडरी में हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार देर रात एक कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से जा भिड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी। जिसके चलते कार के अनियंत्रित होते ही पलट गई और बिजली पोल से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि कार चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर कोई राहगीर नहीं था वरना जनहानि हो सकती थी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इधर हादसे की वजह से इलाके में अफरा—तफरी का माहौल रहा।
Updated on:
01 Mar 2026 02:11 pm
Published on:
01 Mar 2026 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
