8 अगस्त 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Atmanand Schools: आत्मानंद स्कूलों में दो साल बाद फिर शुरू हुई भर्ती की प्रक्रिया, अब 71 नहीं, 73 पदों पर होगी भर्ती

Atmanand Schools: स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मौदहापारा में किए जाएंगे। बता दें कि रायपुर जिले में कुल 36 आत्मानंद स्कूल हैं।

Atmanand Schools: आत्मानंद स्कूलों में दो साल बाद फिर शुरू हुई भर्ती की प्रक्रिया, अब 71 नहीं, 73 पदों पर होगी भर्ती
आत्मानंद स्कूलों में दो साल बाद फिर शुरू हुई भर्ती की प्रक्रिया (photo Patrika)

Atmanand Schools: दो साल पहले रायपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शुरू होने के बाद रोकी गई भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। पहले 71 पदों के लिए संविदा भर्ती निकाली गई थी, लेकिन अब 73 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 5 पदों को बढ़ाने के साथ ही 3 पद विलोपित कर दिए गए हैं। वहीं, 27 की जगह में 26 आत्मानंद स्कूलों में भर्ती होगी। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 27 सितंबर 2023 को आवेदन मंगाए गए थे, लेकिन कई कारणों से दो साल से भर्ती प्रक्रिया रुकी थी। इससे जुड़ी खबरें पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

जिसमें भर्ती प्रक्रिया रुकने के कारण की पूरी जानकारी दी गई थी। अब फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 पद के लिए 10 अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। दस्तावेज सत्यापन 11 अगस्त से 12 अगस्त तक स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मौदहापारा में किए जाएंगे। बता दें कि रायपुर जिले में कुल 36 आत्मानंद स्कूल हैं।

पांच पद बढ़े, 3 पद विलोपित

कुल 71 पदों में व्यायाता भौतिकी के 5 पदों की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना में व्यायाता गणित, सेजेस शाला लालपुर और सेजेस हरिहर शाला अभनपुर में अंग्रेजी के शिक्षक जैसे तीन पद विलोपित किए गए हैं। ऐसे में अब 27 स्कूल की जगह 26 शालाओं में 73 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।

इन तारीखों को याद रखें अभ्यर्थी

11 अगस्त को व्यायाता भौतिकी, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक गणित, प्रधान पाठक, शिक्षक सामाजिक विज्ञान, व्यायाम शिक्षकों के लिए साक्षात्कार (दस्तावेज) सत्यापन किया जाएगा। वहीं, 12 अगस्त को सहायक शिक्षक, सहायक शि. वि. प्रयोगशाला के लिए साक्षात्कार होंगे।