4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 04, 2026

Ration Card: छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत, आवेदन के 10 मिनट बाद ही बन रहा राशन कार्ड

Susashan Tihar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव के निर्देश परचलाये जा रहे सुशासन तिहार अभियान में 10 मिनट में ही राशन कार्ड बन रहा है।

Ration Card

10 मिनट में बना राशन कार्ड (photo Patrika)

Ration Card: सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण से आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। शासन-प्रशासन की सक्रियता के चलते वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है, जिससे लोगों का भरोसा सरकारी व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मामलों में मौके पर ही कार्रवाई कर समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये के कारण सुशासन तिहार आम जनता के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहा है, जहां शिकायतों और मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Ration Card: 10 मिनट में बना राशन कार्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने और उन्हें अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम मलगवां निवासी अभिषेक यादव इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं, जिनका राशन कार्ड मात्र 10 मिनट में बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

नहीं मिल पा रहा था योजना का लाभ

अभिषेक यादव लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनका परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और अन्य सुविधाओं से वंचित था। कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिविर में मिली त्वरित राहत

गांव में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में अभिषेक यादव ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया और महज 10 मिनट के भीतर राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर दी। साथ ही उनके बच्चे का नाम भी राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया।

हितग्राही ने जताई खुशी और आभार

राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अभिषेक यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का समाधान इतनी तेजी से होगा, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को नियमित रूप से खाद्यान्न का लाभ मिलेगा और राशन कार्ड से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण आम लोगों को बिना भटके उनकी समस्याओं का समाधान मिल रहा है।

गांव-गांव तक पहुंच रहा सुशासन

राज्य सरकार की सुशासन तिहार पहल शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का सशक्त माध्यम बन रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रहा है। अभिषेक यादव जैसे अनेक हितग्राहियों की संतुष्टि इस अभियान की सफलता को दर्शाती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें