7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर में बुलेट चालकों पर कार्रवाई, मोडिफाई साइलेंसर वाले 65 बाइको पर जुर्माना

Raipur News: पुलिस ने मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले 65 बुलेट चालकों पर 5000-5000 रुपए जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही सभी को मानक सायलेंसर लगवाने के बाद ही वाहन लौटाए गए। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध शहर के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News: रायपुर में बुलेट चालकों पर कार्रवाई, मोडिफाई साइलेंसर वाले 65 बाइको पर जुर्माना

मोडिफाई साइलेंसर वाले 65 बाइको पर जुर्माना (Photo Pstrika)

Raipur News: पुलिस ने मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले 65 बुलेट चालकों पर 5000-5000 रुपए जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही सभी को मानक सायलेंसर लगवाने के बाद ही वाहन लौटाए गए। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध शहर के प्रमुख मार्गो में पुलिस ने चेकिंग पाइंट लगाकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मोडिफाई सायलेंसर लगे 65 बुलेट वाहनों को जब्त किया।

बता दे कि कुछ बुलेट चालक अवैध तरीके से मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलते हैं तथा सड़क पर चलते समय अचानक पटाखे की आवाज निकालने लगते हैं जिससे दूसरे वाहन चालकों में डर का माहौल व्याप्त हो जाता है। वाहन चालक अचानक तेज आवाज से घबराकर अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

पुलिस ने आटो पार्ट्स संचालकों और बुलेट विक्रेताओं को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। ऐसा नहीं करने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।