13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर सहित 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन, महत्वपूर्ण पहलुओं को मिलेगी मजबूती

Raipur News: जेल प्रशासन में कार्य प्रक्रियाओं में एकरूपता एवं पारदर्शिता, बंदी कल्याण और मानवाधिकार संरक्षण को बढ़ावा, जोखिम प्रबंधन और जवाबदेही में सुधार, जनविश्वास एवं संस्थागत विश्वास में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News: रायपुर सहित 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन, महत्वपूर्ण पहलुओं को मिलेगी मजबूती

Raipur News: रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर सेंट्रल जेल को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001ः2015 का प्रमाणन सम्मान दिया गया है।

जेलों की व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस प्रमाणन से जेल प्रशासन में कार्य प्रक्रियाओं में एकरूपता एवं पारदर्शिता, बंदी कल्याण और मानवाधिकार संरक्षण को बढ़ावा, जोखिम प्रबंधन और जवाबदेही में सुधार, जनविश्वास एवं संस्थागत विश्वास में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा जेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से आईएसओ सर्टिफिकेशन कराने की पहल की गई थी। यह प्रक्रिया पूर्ण कर राज्य की चार प्रमुख केंद्रीय जेलों को प्रमाणन मिला है।

बता दें कि यह पहल राज्य की सुधारात्मक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का उद्देश्य जेलों को केवल निरुद्ध स्थान के रूप में नहीं, बल्कि सुधार एवं पुनर्वास केंद्र के रूप में विकसित करना है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग