14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public News: होली पर परेशानी का सफर, कई रूट की ट्रेनों में नो रूम, बस ही ऑप्शन

त्योहार आते ही ट्रेनों में यात्रियों की मुसीबत शुरू हो गई है। होली के दो सप्ताह पहले ही कई रूट की ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं और अनेक ट्रेनों में नो रूम की िस्थति है।कन्फर्म सीट नहीं मिलने से होली पर घर जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, रेलवे उतनी संख्या में […]

less than 1 minute read
Google source verification
Public News: होली पर परेशानी का सफर, कई रूट की ट्रेनों में नो रूम, बस ही ऑप्शन

Public News: होली पर परेशानी का सफर, कई रूट की ट्रेनों में नो रूम, बस ही ऑप्शन

त्योहार आते ही ट्रेनों में यात्रियों की मुसीबत शुरू हो गई है। होली के दो सप्ताह पहले ही कई रूट की ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं और अनेक ट्रेनों में नो रूम की िस्थति है।कन्फर्म सीट नहीं मिलने से होली पर घर जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, रेलवे उतनी संख्या में विशेष ट्रेनें भी नहीं चला रहा है जितनी यात्रियों की संख्या है। सबसे बड़ी परेशानी यूपी-बिहार जाने वालों को है। इन रूटों की कई ट्रेनों में अलग-अलग दिन में भी से ही नो रूम हो चुका है।

यह है िस्थति

ट्रेन वेटिंग
13287 साउथ बिहार एक्स.: स्लीपर नो रूम, थर्ड एसी 31, सेकंड एसी 23, थर्ड एसी इकोनॉमी में 24।
15232 गोंदिया-बरौनी: स्लीपर कोट और थर्ड एसी इकोनॉमी में नो रूम, थर्ड एसी 34, सेकंड एसी 11 और फर्स्ट एसी 2।
15160 सारनाथ: स्लीपर 66, थर्ड एसी 15, सेकंड 6।

2 मार्च
साउथ बिहार: स्लीपर 77, थर्ड एसी 35 और सेकंड 29,
सारनाथ: स्लीपर कोच 67।
अनेक ट्रेनों में 40 से 70 तक की वेटिंग है।

अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग

रायपुर से दिल्ली और हावड़ा रूट में जाने वाली कई ट्रेनों में अभी से ही नो रूम हो चुकी है। वहीं, अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। होली के दो दिन पहले ही रायपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन गाड़ी 12807 समता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 62, थर्ड एसी में 16 और सेंकड एसी में 8 वेटिंग चल रही है। इसी तरह गाड़ी 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 48, थर्ड एसी में 13 वेटिंग है। वहीं, रायपुर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी 12809 हावड़ा मेल के स्लीपर कोच में 33 और बाकी सभी एसी कोच में नो रूम हो चुका है। इसी तरह गाड़ी 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस और अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में नो रूम है।