3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रग्स की तस्करी करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर नजर, छत्तीसग़ढ़ के साथ देशभर में पकड़े जा रहे

Drug trafficking: राज्य पुलिस की टीम ड्रग्स की तस्करी करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर नजर रखी हुई है। पिछले कुछ सालों में लगातार ठगी और तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों को जानकारी साझा की गई है। डीजीपी कॉन्फ्रेंस के बाद नशे के सौदागरों तक पहुंचने के लिए […]

2 min read
Google source verification
ड्रग्स की तस्करी करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर नजर, छत्तीसग़ढ़ के साथ देशभर में पकड़े जा रहे

Drug trafficking: राज्य पुलिस की टीम ड्रग्स की तस्करी करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर नजर रखी हुई है। पिछले कुछ सालों में लगातार ठगी और तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों को जानकारी साझा की गई है। डीजीपी कॉन्फ्रेंस के बाद नशे के सौदागरों तक पहुंचने के लिए गोपनीय रूप से इनपुट जुटाए जा रहे हैं।

साथ ही तमाम विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों और बालको में कार्यरत नाइजीरियन नागरिकों पर नजर रखी जा रही है। उनके संबंध में विदेश विभाग से जारी किए गए वीजा की जानकारी लेने के साथ ही प्रदेश में रहने वालों का ब्यौरा भेजा गया है। बता दें कि इसके पहले दिसंबर 2025 में निजी विश्वविद्यालय की छत के गिरकर एक छात्र और जनवरी 2025 में 3 नाइजीरियन को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

राज्य में 2200 विदेशी निवासरत

राज्य पुलिस के अनुसार प्रदेश में करीब 2200 विदेशी नागरिक रहते हैं। इसमें पाकिस्तानी, नाइजीरिया और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें से अवैध रूप से बांग्लादेश से आने वालों को वापस भेजा गया है। वहीं टूरिस्ट, बिजनेस, वर्क परमिट और एजुकेशन वीजा पर निवासरत नाइजीरियन विद्यार्थियों की संख्या करीब 350 है। इसमें अधिकांश रायपुर के विभिन्न विश्वविद्यालय अध्ययनरत हैं। वहीं बड़ी संख्या में बालको में कार्यरत हैं। उक्त सभी के वीजा और पासपोर्ट की जांच करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

रायपुर में सर्वाधिक जमावड़ा

रायपुर और नवा रायपुर के विभिन्न विवि में अध्ययनरत नाइजीरियन, सूडान और अन्य अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों को शहर में घूमते हुए देखा जा सकता है। बाजार से लेकर ऑल और सड़कों पर दोपहिया के साथ पैदल ही विभिन्न सामान की खरीदी करते हुए दिखाए देते हैं। हालांकि अधिकांश विदेशी विद्यार्थी पासपोर्ट और वीजा लेकर आए हैं।
अक्सर विवाद

नवा रायपुर में नाइजीरियन विद्यार्थियों को अक्सर नशे की हालत में घूमते और विवाद करते हुए देखा जा सकता है। इसी विवाद के चलते ही नाइजीरिया के छात्र सैम की दिसंबर 2025 में विवि की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सूडान के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। वहीं नवा रायपुर के एक हड्डी रोग अस्पताल में इनको अक्सर देखा जा सकता है।
कडी़ कार्रवाई

मादक पदार्थों की तस्करी और इसके सिंडिकेट में शामिल लोगों के खिलाफ कडी़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इसे सख्ती के साथ रोका जा सकें। इसके लिए राज्य पुलिस के साथ ही एजेंसियां भी काम कर रही हैं।

अरूण देव गौतम, डीजीपी

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग