13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holiday 2026: मकर संक्रांति पर छुट्टी… स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, साल में मिलेंगी 107 छुट्टियां

Holiday 2026: 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।

2 min read
Google source verification
holiday, holiday 2026, school holiday, bank holiday

हॉलिडे (File Photo)

Holiday 2026: मकर संक्रांति की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच स्कूल-कॉलेज और बैंक में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को अवकाश रहेगा।

जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति का त्योहार पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पतंगबाजी, तिल-गुड़ से बने व्यंजन और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में त्योहार के दिन छुट्टी की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Holiday 2026: 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी

वर्ष 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन कई प्राइवेट स्कूल भी बंद रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है। इसी दिन से खरमास की समाप्ति होती है और शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है।पंचांग के मुताबिक, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां

नया साल 2026 सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ढेर सारी छुट्टियां लेकर आएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसे गजट में प्रकाशित किया जा चुका है। सरकारी आदेश के अनुसार, साल 2026 में कुल 107 छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें 18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।

इन त्योहारों पर नहीं मिलेगी अतिरिक्त छुट्टी

हालांकि, इस बार कुछ प्रमुख त्योहार रविवार के दिन पड़ने की वजह से कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा। महाशिवरात्रि और दिवाली रविवार को होने के कारण इन पर अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। राज्य सरकार के कैलेंडर के अनुसार, जनवरी से दिसंबर तक लगभग हर महीने कर्मचारियों को त्योहारों और विश्राम का अवसर मिलेगा। इसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग

मकर संक्रांति