4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 04, 2026

छत्तीसगढ़ मानसून पर बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने बताई नई तारीख, जिलों में आज से दिखेगा असर

Monsoon 2026: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 4, 5, 6, 7 और 8 जून को कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Monsoon Update

15 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@पीलूराम साहू। Monsoon Update: केरल में मानसून 4 जून को पहुंचने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 4, 5, 6, 7 और 8 जून को कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 50-60 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि उमस जारी रहने से लोग परेशान होंगे।

देखें तापमान

इस बार नौतपा में एक-दो दिन ही लू चली। 2 जून को नौतपा खत्म हो चुका है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। अंधड़ से नुकसान भी हो रहा है। कुछ स्थानों पर गाज गिरने से मवेशियों व लोगों की मौत हुई है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली कम रहा। 42.2 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म है।

पिछले 24 घंटे में कुआकोंडा में 3, कोरबा, पेंड्रारोड में 2-2, पथरिया, मैनपाट, भैसमा, कांसाबेल, सूरजपुर व कटघोरा में एक-एक सेमी पानी बरस है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

साल 2026 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें