9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Kharidi: महासमुंद के किसानों ने मारी बाजी, 30 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान, देखें टॉप-10 जिलों के नाम

Dhan kharidi: धान खरीदी की तारीख समाप्त हो गई है। इस सीजन में महासमुंद जिले के किसानों ने बाजी मारी है। वहीं अब तक 30 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान हो गया है..

2 min read
Google source verification
mahasamund farmers

धान खरीदी में महासमुंद के किसानों ने मारी बाजी ( प्रतीकात्मक फोटो )

अजय रघुवंशी. धान खरीदी ( Dhan kharidi ) के इस सीजन में महासमुंद जिले के किसान सबसे आगे निकल गए हैं, जबकि टॉप-10 सूची में रायपुर, बिलासपुर जिले के किसानों ने भी जगह बना ली है। टॉप-10 जिलों के कुल किसानों की संख्या 13 लाख 51 हजार रही। दिलचस्प यह कि धान बेचने में अब सिर्फ ग्रामीण इलाके ही नहीं, बल्कि बड़े शहरों के अंतर्गत आने वाले किसान भी हैं। मार्कफेड से मिले आंकड़ों के अनुसार खरीफ वर्ष में अभी तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या और खरीदी के वॉल्यूम दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रमुख जिलों में महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बालोद और रायपुर ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। धान खरीदी के लिए राज्य में कुल 27 लाख 43 हजार 169 किसानों ने पंजीयन कराया, जिसमें छोटे से लेकर बड़े किसान शामिल रहे। 25 लाख से अधिक किसान धान विक्रय में शामिल रहे।

Dhan kharidi: 30 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान

धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को 30 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक धान खरीदी के एवज में 48 घंटे के भीतर किसानों को उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही है। 6 फरवरी को अंतिम दिन धान खरीदी के बाद किसानों को भुगतान की बकाया राशि सोमवार तक मिलने की उम्मीद है। साथ ही 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि भी इसी महीने प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

आखिरी दो दिनों में 91 हजार टन की खरीदी

धान खरीदी की तारीख बढ़ाएं जाने के बाद 5 और 6 फरवरी को अंतिम दो दिनों में 91 हजार 412 टन की धान खरीदी हुई। ऐसे किसान जिनका धान 31 जनवरी तक नहीं बिक पाया। उन्हें दो दिन का अतिरिक्त समय मिला। पहले दिन 38 हजार 553 और दूसरे दिवस में 52 हजार 879 टन की बिक्री हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खरीफ फसल के लिए कुल 141 लाख टन की खरीदी हुई।

एमडी, मार्कफेड, जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में 25 लाख से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया है। प्रदेशभर से 141 लाख टन से अधिक की धान खरीदी की गई।

बस्तर, सुकमा में भी किसान पीछे नहीं

जिला- धान खरीदी-पंजीकृत किसान- धान बेचने वाले किसानों की संख्या

बस्तर-2817425-50272- 40667

सुकमा- 867309-18833-14549

नारायणपुर-389500-11972-7715

दंतेवाड़ा- 228420-13930-7518

बीजापुर-11006177-20478-17616

कांकेर-5098696-101950-92493

कोंडागांव-3236304-55205-47471

फैक्ट फाइल

प्रमुख जिलों में धान खरीदी के आंकड़े

जिला- धान खरीदी-पंजीकृत किसान- धान बेचने वाले किसानों की संख्या
महासमुंद-10195681-160118-149759
बेमेतरा-8644081-165082-154995
बलौदाबाजार-7915100-167121-157417
बालोद- 7041634- 155119- 148293
बिलासपुर-6763245-133423-125352
रायपुर-6662444-137250-130776
राजनांदगांव- 6254945-132233-124101
कवधाZ-6372351-128708-117344
जांजगीर-चांपा-6167640-126043-118927
धमतरी-5964994-129593-124463
(नोट- आंकड़े टन में, मार्कफेड से मिली जानकारी के मुताबिक- 6 फरवरी की स्थिति में)
हाइलाइटर
प्रदेश की स्थिति पंजीकृत किसानों की कुल संख्या- 2753007

कुल रकबा- 32 लाख 74 हजार 296 हेक्टेयर

धान बेचने वाले कुल किसान- 2524339

कुल धान बिक्री- 141043701 (मीट्रिक टन)