1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM साय ने रायपुर में ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ में की शिरकत, युवाओं को दिया अध्यात्म से जुड़ने का संदेश, देखें Video…

Bigest Bhajan Clubbing: राजधानी Raipur में आयोजित ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।

2 min read
Google source verification
‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ (photo source- Patrika)

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ (photo source- Patrika)

Bigest Bhajan Clubbing: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजधानी Raipur स्थित Sardar Balbir Singh Juneja Indoor Stadium में आयोजित माधवास रॉक बैंड के “बिगेस्ट भजन क्लबिंग” कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत भजन संध्या युवाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। उनका मानना है कि युवा वर्ग ही देश की असली ताकत है और ऐसे आयोजन उन्हें भारतीय संस्कृति और मूल्यों के करीब लाते हैं।

Bigest Bhajan Clubbing: होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक चेतना मंच ने किया था। माधवास रॉक बैंड की ऊर्जावान भक्ति प्रस्तुति से पूरा स्टेडियम श्रद्धा और उत्साह से भर गया। राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगे माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ आगे बढ़ते हुए भी हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, जिसे धान उत्पादन के लिए जाना जाता है, की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जिससे किसानों को बेहतर आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

Bigest Bhajan Clubbing: बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खातों में कुल 10,324 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई है। यह राशि अंतरण कार्यक्रम राज्य के 146 विकासखंडों में आयोजित हुआ, जबकि मुख्यमंत्री स्वयं बिल्हा में हुए आयोजन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार से पहले किसानों को यह आर्थिक सहायता मिलने से उनके घरों में खुशियों का माहौल बनेगा और वे होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक चेतना मंच के पदाधिकारियों, इस्कॉन रायपुर के संतों और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।