8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: आम आदमी पार्टी का सीएम हाउस घेराव, इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

CG News: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किसानों की अनदेखी पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारवार्ता में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अब भी प्रदेश में लाखों किसानों का धान खरीदा नहीं गया है। किसान परेशान हैं। ऐसे कठिन समय में पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की मांगों और […]

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: आम आदमी पार्टी का सीएम हाउस घेराव, इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (File Photo)

CG News: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किसानों की अनदेखी पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारवार्ता में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अब भी प्रदेश में लाखों किसानों का धान खरीदा नहीं गया है। किसान परेशान हैं। ऐसे कठिन समय में पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की मांगों और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

पार्टी किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर ने कहा कि धान का पैसा निकालने के लिए कोऑपरेटिव बैंक में किसान सुबह 6 बजे से शाम-रात तक संघर्ष करना पड़ रहा है। धान खरीदी समयसीमा में सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों का जबरदस्ती रकबा समर्पण करवाया। धान खरीदी केंद्र की प्रतिदिन लिमिट को सरकार ने इस बार कम कर दिया था, जिससे किसान सिर्फ लाइन लगाकर अपना इंतजार करते परेशान ही दिखे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि अब भी छत्तीसगढ़ में लगभग 3 लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में जिन किसानों ने कर्ज लिया है उसे वह कैसे चुकाएगा। यदि किसान आत्महत्या करता है तो उसका जिम्मेदार सिर्फ यह भाजपा सरकार होगी। किसानों की हित की बात करने वाली सरकार इस साल धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है।

कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमरीका से नई ट्रेड डील से अमरीका का कृषि उत्पाद और डेयरी उत्पादन भारत में सस्ते दामों में मिलेगा,जिससे आने वाले समय में भारत की पूरी कृषि व्यवस्था और अन्नदाता किसान बर्बाद हो जाएंगे। निश्चित ही यह किसान विरोधी ट्रेड डील है।