30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, May 30, 2026

Youth Drowned: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा

RiverDrowning पिकनिक पर गया एक युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। मौज-मस्ती के बीच वह नदी के गहरे पानी में उतर गया और देखते ही देखते डूबने लगा।

Youth Drowned

पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा (photo patrika0

Youth Drowned: राजधानी रायपुर में जन्मदिन मनाने गया एक युवक नदी में डूब गया। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के सातपाखर की है, जहां शुक्रवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 20 वर्षीय युवक रूपेश देवांगन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम देर शाम तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही।

Youth Drowned: नदी किनारे पिकनिक के लिए गया था

जानकारी के मुताबिक रूपेश देवांगन गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार क्षेत्र का रहने वाला था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ सातपाखर में नदी किनारे घूमने और पिकनिक मनाने गया था। परिजनों के अनुसार उसके पिता ने उसे वहां जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया।

दोस्तोें ने बचाने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि जन्मदिन के दौरान सभी दोस्त नदी किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान रूपेश नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

नदी में यहां गहराई ज्यादा

सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार युवक की तलाश की जा रही है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी का यह हिस्सा काफी गहरा और खतरनाक है। यहां पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके लोग बिना सुरक्षा इंतजाम के नदी में उतर जाते हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने किया था मना

परिजनों ने बताया कि रूपेश के पिता ने उसे पिकनिक पर जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया। जन्मदिन के दौरान सभी दोस्त नदी किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान रूपेश नदी के गहरे हिस्से में चला गया और अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और गहराई ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने तत्काल पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी।

तलाश जारी

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन का कहना है कि खोज अभियान लगातार जारी रहेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें