1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 01, 2026

Raipur to Delhi Flight: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, दोपहर को उड़ने वाली रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बंद

Airline Update: दशभर में यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Raipur to Delhi Flight

रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बंद (Photo AI)

Raipur To Delhi Flight: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। रायपुर से दिल्ली के बीच दोपहर में संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई है। इस फैसले से नियमित यात्रियों, व्यवसायिक वर्ग और राजधानी के जरिए देशभर में यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Raipur To Delhi Flight: दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट बंद

आज से रायपुर-दिल्ली दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। एयरलाइंस द्वारा अचानक की गई इस कटौती से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। इस कटौती के बाद अब रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही चलेगी।

सप्ताह में केवल 3 दिन संचालन

रायपुर-पुणे-चेन्नई फ्लाइट का संचालन अब सप्ताह में केवल 3 दिन किया जाएगा। कंपनियों की तरफ से उड़ानों में की गई इस कटौती की मुख्य वजह लगातार बढ़ती ईंधन की कीमत और ऑपरेशनल खर्च को बताया गया है। फ्लाइट्स बंद होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से री-शेड्यूल करने या फिर पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी भी 8 फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा।

यह है वजह

तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से एविएशन टर्बाइन फ्यूल भी महंगा हो गया है, जिसके चलते दो बड़ी एयरलाइंस को बड़ा फैसला लेना पड़ा। भारतीय एयरलाइन मार्केट के 90% से ज्यादा कंट्रोल रखने वाली इन दोनों कंपनियों के इस फैसले से कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं फ्लाइटों में कटौती आने वाली 1 जून 2026 से शुरु हो जाएगी और अगले 90 दिनों यानी 3 महीनों तक लागू रहेगी।

ट्रैवल संचालकों ने कहा

बताया जाता है कि वैश्विक संकट पेट्रोल की कीमतों और यात्रियों की संख्या का सर्वे करने के बाद देशभर और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के संचालन में कटौती की जा रही है। ट्रैवल संचालकों का कहना है कि उड़ानों में कटौती करने के बाद दूसरे रूट पर फ्लाइटों का संचालन किया जा सकता है। रेनी सीजन शुरू होने के पहले इस तरह शेड्यूल में बदलाव और उड़ानों में कटौती की जाती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें