रायपुर, Jun 01, 2026

पूर्व सीएम रमन सिंह के वीडियो पर भूपेश बघेल का हमला ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh Political News: बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में जिला प्रशासन की लापरवाही मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए हमला बोला है। ( Chhattisgarh News ) सियासी अंदाज में लिखा कि डॉक्टर साहब का गुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत खराब है।
बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिला प्रशासन की लापरवाही पर बेमेतरा ( Bemetara News ) जिले के कलेक्टर और एसपी को नसीहत देते हुए जमकर फटकार लगाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत ख़राब है। लेकिन दिक़्क़त ये है कि डॉक्टर साहब परहेज़ मरीज़ को बताने की बजाय तीमारदार को बता रहे हैं। वैसे, विधानसभा अध्यक्ष जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के सम्मान की रक्षा कर रहे हैं, वो देखना सुखद है।
Chhattisgarh News: बता दें कि रविवार को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 24 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी विधायक दीपेश साहू ने भी सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट के मंत्री समेत विधायक पहुंचे हुए थे। इस बीच देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच कार्यक्रम स्थल में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य मंच का टेंट क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं हालात ऐसे बने कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद समारोह सहित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां आयोजित संक्षिप्त समारोह में डॉ. रमन सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कलेक्टर और एसपी को मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि यह ठीक तरीका नहीं है। मुख्यमंत्री यहां मौजूद हैं और उनका पीछे से स्वागत किया जा रहा है। यह स्थिति प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े करती है। मौसम खराब होने के बाद भी प्रशासन समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका। प्रशासन ने ढाई घंटे तक कोई वैकल्पिक स्थान नहीं ढूंढ पाया। इतनी जानकारी भी शायद अधिकारियों को नहीं थी कि प्रदेश का पूरा नेतृत्व यहां मौजूद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले में कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए हैं। (Chhattisgarh News) इस पर मीडिया को दिए बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा में सीएम कन्या विवाह का आयोजन था। विशेष बात यह थी कि हमारे विधायक दीपेश साहू की शादी भी वहीं हुई। समाज को एक मैसेज देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अचानक मौसम बदलने से टेंट-पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया। विकल्प के तौर पर पुराना विश्राम गृह था, लेकिन सुझाव आया कि महेश्वरी समाज का भवन बड़ा है। इस पर कलेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या करें, फिर मेरे कहने पर ही विश्राम गृह में आयोजन हुआ। बहरहाल, पूरे मामले में कमिश्नर को इन्क्वारी करने कहा गया है।
Updated on: 01 Jun 2026 03:10 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।