6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 06, 2026

PM मोदी के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- NEET, पेट्रोल और खाद पर क्यों नहीं बोलते?

NEET Exam Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पेट्रोल-डीजल की कीमतों, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

BJP vs Congress

BJP vs Congress(photo-patrika)

BJP vs Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमले का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कांग्रेस की बजाय पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों जैसे गंभीर मुद्दों पर बोलना चाहिए। बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी उन्हें हर समय निशाने पर रखती है। वहीं, कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की घटनाओं पर भी उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई हो, लेकिन दिखावे के लिए धमकाना उचित नहीं है।

BJP vs Congress: पीएम मोदी के बयान पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस शासित राज्यों में लोग असंतुष्ट हैं और पार्टी पिछले 12 वर्षों से अराजकता तथा अनिश्चितता फैलाकर अवसर तलाश रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद नेताओं को ताश के पत्तों की तरह फेंटते हैं और दूसरों को सीख देते हैं।

उत्तराखंड का उदाहरण देकर किया हमला

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में कई बार हारे हुए उम्मीदवारों को भी मुख्यमंत्री बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर क्या हो रहा है, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि प्रधानमंत्री जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करें।

पेट्रोल-डीजल, खाद और NEET पर पूछे सवाल

भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर में लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान हैं। खेती-किसानी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरकार ने गड़बड़ियों को स्वीकार कर लिया है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना गलत

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आंदोलन की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना सम्मान होता है। यदि कोई कर्मचारी गलती करता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन केवल प्रचार या रील बनाने के लिए सार्वजनिक रूप से धमकाना और अपमानित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

भाजपा मुझे ही निशाना बनाती है : बघेल

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं को दिन-रात उनके ही सपने आते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर उन्हें निशाना बनाती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी उन्हें अपना प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए बने पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस पर बघेल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में पहले दिल्ली जाएंगे और उसके बाद रांची पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें