
बैनर-फ्लैक्स प्रतिबंधित (photo source- Patrika)
Raipur No Flex Zone: राजधानी रायपुर में शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। शहर की मुख्य सड़कों को अव्यवस्थित विज्ञापनों से मुक्त रखने के उद्देश्य से जीई रोड समेत 6 प्रमुख मार्गों को नो-फ्लैक्स जोन घोषित किया गया है।
अब इन मार्गों पर सड़क डिवाइडर, बिजली के खंभों, पेड़ों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर या अस्थायी विज्ञापन लगाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल फ्लैक्स हटाने की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि इस फैसले से शहर की सड़कों पर अव्यवस्था कम होगी और रायपुर की साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित पहचान मजबूत होगी।
जीई रोड: टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए तेलीबांधा थाना मुख्य मार्ग
पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओव्हरब्रिज तक
भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल रोड सिग्नल तक, साथ ही मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन के आसपास
एनआईटी रायपुर से गोल चौक होते हुए रायपुरा चौक तक
जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक
महिला थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक तक
सड़क डिवाइडर, विजली के खंभों और सार्वजनिक स्ट्रक्चर पर अनाधिकृत विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित
अवैध फ्लैक्स-बैनर मिलने पर तुरंत हटाने की कार्रवाई
नगर निगम अधिनियम और विज्ञापन नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।
बैनर फ्लैक्स हटाने में होने वाले खर्च की वसूली संबंधित विज्ञापनकर्ता से नगर निगम करेगा।
Raipur No Flex Zone: इन सड़कों को नो-फ्लेक्स ज़ोन घोषित करने का प्रस्ताव मेयर-इन-काउंसिल (MIC) के सामने रखा गया था, और इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। फैसले के अनुसार, लोगों को जानकारी देने के लिए इन सड़कों के डिवाइडर पर नो-फ्लेक्स ज़ोन के साइन लगाए गए हैं।
रायपुर नगर निगम के सभी ज़ोन ऑफिस में म्युनिसिपल इन्वेस्टमेंट की टीमें समय-समय पर सड़कों, बिजली के खंभों और पब्लिक जगहों से धार्मिक, राजनीतिक और दूसरे मैसेज वाले गैर-कानूनी साइन, बैनर और होर्डिंग हटाती हैं। इसके अलावा, सेंट्रल म्युनिसिपल इन्वेस्टमेंट की टीम भी अलग से एक्शन लेगी और रोज़ मॉनिटर करेगी।
Published on:
06 Feb 2026 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
