9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हाहाकार…चार लड़कियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल…परिजनों में मचा कोहराम

रायबरेली में रविवार शाम करीब 7.00 बजे बेकाबू कार ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रही सात युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। इसमें चार युवतियों की मौत हो गई। जबकि, तीन घायल हो गईं।

2 min read
Google source verification
Up news, raibareilly

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में चार लड़कियों की मौत

रायबरेली जिले में तेज रफ्तार कार ने जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर कहर बरपा दिया, नियंत्रण खो चुके कार ड्राइवर ने नौ लड़कियों को रौंद दिया है जिसमें चार लड़कियों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

तेज रफ्तार कार ने गंगा एक्सप्रेस वे पर दर्जन भर लड़कियां को रौदा

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सभी पैदल घर लौट रही थीं, तभी गंगा एक्सप्रेस-वे पर सामने से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि लड़कियों को संभलने का मौका नहीं मिला।

एक्सप्रेस-वे पर लड़कियां बिखर गईं ताश के पत्तों की तरह छितरा गई। जानकारी के मुताबिक अभी गंगा एक्सप्रेस वे फिलहाल ट्रैफिक के लिए नहीं खोला गया है। स्थानीय लोग ही अभी इस एक्सप्रेस वे पर चल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक जगतपुर थानाक्षेत्र के चूली गांव में कोई धार्मिक आयोजन था, इस दौरान आसपास के तमाम लोग भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे थे। शाम करीब 7 के लगभग दर्जन भर लड़कियां पैदल ही अपने घर लौट रही थीं।

इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवाई।

परिजनों में मचा कोहराम, ड्राइवर फ़रार

मृतकों की पहचान शालिनी पुत्री जंग बहादुर, हिमांशी पुत्री दल बहादुर, रश्मि पुत्री रामरतन और आसमा के रूप में हुई है। सभी युवतियां ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थीं। दुर्घटना को खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इस भीषण दुर्घटना में 5 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।

रवि कुमार, SP

एसपी रवि कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे अभी आम जनता के लिए पूरी तरह से नहीं खोला गया था। वहां एक अनियंत्रित कार ने गांव की युवतियों को रौंद दिया। जिससे चार युवतियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गईं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।