29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली, May 25, 2026

राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल, कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा

Rahul Gandhi: क्या रायबरेली में राहुल गांधी पर दर्ज होगी FIR? प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता पहुंचे कोर्ट, जानिए क्या है पूरा विवाद।

Rahul Gandhi statements on PM Modi, Rahul Gandhi court case Raebareli, Shakil Ahmad Khan complaint

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (ANI)

Rahul Gandhi Statements On PM Modi: राहुल गांधी की एक कथित टिप्पणी को लेकर रायबरेली की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। भाजपा नेता शकील अहमद खान ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

20 मई को रायबरेली में हुई थी रैली

मामला 20 मई को रायबरेली के ग्राम लोधवारी में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा से जुड़ा है। आरोप है कि सभा के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि आरएसएस के लोग घर आएं तो उनसे कहना कि उनका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा “गद्दार” है। इस बयान के बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

भाजपा नेता शकील अहमद खान ने पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जेएम की अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए थाना डीह, सदर कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की है।

'भाजपा कार्यकर्ताओं की मानहानि हुई'

मिल एरिया स्थित प्रगतिपुरम कॉलोनी के निवासी शकील अहमद ने अपने परिवाद में कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की। उनका कहना है कि इस बयान से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की मानहानि हुई है।

'देश का माहौल खराब करने के लिए की ऐसी टिप्पणी'

परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस तरह के बयान से समाज में तनाव पैदा हो सकता है और राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। वादी ने अदालत से मांग की है कि राहुल गांधी को मामले में तलब किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन विनयशील ने की। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने 15 जून की तिथि बयान के लिए नियत की है।

टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक बयानबाजी जारी है। भाजपा कार्यकर्ता रायबरेली समेत कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब मामला अदालत पहुंचने के बाद इस पर कानूनी बहस भी तेज होने की संभावना है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें