30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज, May 25, 2026

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

IMD issues red and orange alerts: मौसम विभाग में 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है; 29 से मौसम में परिवर्तन आएगा। ‌

भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

weather department alert: मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान चेतावनी जारी की है। जिसमें 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। यह चेतावनी भीषण गर्मी और लू के संबंध में जारी हुआ है। इसके अतिरिक्त बांदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और बनारस के लिए भी रेड अलर्ट है। इस दौरान भीषण लू चलने की संभावना है। रात में भी तापमान अधिक रहेगा और लू का एहसास होगा।

बांदा एक बार फिर प्रदेश में सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आगरा, झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज का तापमान भी 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। कुशीनगर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 40 डिग्री से ऊपर अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 30.8 डिग्री झांसी का दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर का 30.02 डिग्री दर्ज हुआ है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें बांदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बनारस और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में दिन में तेज गर्म लू चलने की संभावना है। रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। जिन पर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। लोगों को इस संबंध में अलर्ट किया गया है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें आगरा, अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाज़ीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, रायबरेली, और सोनभद्र के लिए येलो अलर्ट है। इन जिलों में दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

क्या कहता है सचेत ऐप

मौसम विभाग ने 'सचेत ऐप' के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर बताया है कि बांदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और बनारस में अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जिसके लिए इन जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। ‌‌

प्रदेश का अधिकतम तपमान 40 के ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को एक बार फिर बंदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज और झांसी का 45.6, आगरा का 45.4, और हमीरपुर का 45.2 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ का 44.6, अयोध्या का 41.5, आजमगढ़ का 43.2, बहराइच का 42.6, बलिया का 42, बरेली का 41, चित्रकूट 43.8, इटावा 42, सुल्तानपुर 44, मेरठ 45.2, मथुरा-वृंदावन 44.8, और कानपुर 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।

29 मई से राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 29 मई से मौसम में बदलाव आएगा। जब प्री-मानसून बारिश का असर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिमालय पर्वत श्रृंखला की तरफ से आने वाली हवाओं का आपस में मिलन होगा, जिससे आंधी-तूफान के साथ बारिश भी होने की संभावना है। इन्हीं दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है। मई महीने के अंत और जून की शुरुआत में लोगों को राहत मिलेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें