14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prayagraj Crime News: शादी में भड़का सिपाही, दोस्तों संग मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट

UP Crime News: नैनी क्षेत्र के गेस्ट हाउस के पास हुए विवाद में युवक की जान चली गई। खाली पड़े प्लॉट में पेशाब करने से रोकने पर राजेश निषाद की हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification

प्रयागराज

image

Anuj Singh

image

Vijendra Mishra

Feb 13, 2026

प्लॉट में पेशाब रोकने पर युवक की बेरहमी से हत्या

प्लॉट में पेशाब रोकने पर युवक की बेरहमी से हत्या

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान खाली पड़े एक प्लॉट में बारातियों को पेशाब करने से रोकने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक सिपाही ने चापड़ और लोहे के सरिया से 7 बार हमला कर युवक की जान ले ली। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और किसी तरह मामले को शांत कराया।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, हत्या करने का आरोप सुनील कनौजिया नामक एक सिपाही पर लगा है, जिसके ताऊ की बेटी की शादी थी। वहीं, मृतक का नाम राजेश निषाद बताया जा रहा है जिसका घटनास्थल के पास ही मकान है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की आधी रात कुछ बाराती गेस्ट हाउस के पास पहुंचे और वहां खाली पड़े राजेश के प्लाट में पेशाब करने लगे। यह बात राजेश को नागवार गुजरी और उसने बारातियों को वहां पेशाब करने से रोका। रोके जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। जानकारी होने के बाद मुख्य आरोपी सुनील कनौजिया भी मौके पर पहुंचा और उसने लोहे के सरिया से राजेश पर वार कर दिया। राजेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद सुनील ने चीपड़ से भी उसपर कई बार किया।

प्लॉट में है माता-पिता की समाधी!

घटना की जानकारी होने के बाद राजेश के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ करना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मुख्य आरोपी समेत करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, खाली पड़े प्लॉट में राजेश के माता-पिता की समाधी है और यही पर राजेश अपना वाहन खड़ा करता था। फिलहाल मुख्य आरोपी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। परिजनों की तरफ से तहरीर डी गई है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।