28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजित पवार की मौत पर ममता कुलकर्णी ने जताया शोक, भगवा भेष में जारी किया वीडियो

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने 21 सेकंड का वीडियो जारी कर शोक व्यक्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
अजित पवार के निधन पर ममता कुलकर्णी का भावुक वीडियो

अजित पवार के निधन पर ममता कुलकर्णी का भावुक वीडियो

Mamta Kulkarni on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत होने के बाद फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी संवेदना व्यक्त किया है। ममता ने कहा कि उनकी गहरी संवेदना दिवंगत नेता के परिवार के साथ है। उन्होंने मां भगवती और मां काली से प्रार्थना करने की बात कही कि अजित पवार की आत्मा को शांति मिले।

21 सेकंड का भावपूर्ण वीडियो

ममता कुलकर्णी ने लगभग 21 सेकंड का छोटा सा वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि उनके दिल से दिवंगत नेता के परिवार के लिए संवेदना है। वीडियो संदेश में उन्होंने भगवा वेष पहना हुआ था।

किन्नर अखाड़े से निष्कासन

दो दिन पहले ममता कुलकर्णी के खिलाफ कार्यवाही हुई थी। यह कार्यवाही ज्योति पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बारे में उनके बयान पर हुई। इसके साथ ही किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया।

ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े में इतिहास

ममता कुलकर्णी 2025 महाकुंभ के समय किन्नर अखाड़े से जुड़ी थीं। उन्हें वहां महामंडलेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया था। किन्नर अखाड़े में उनका नाम “यामाई ममता नंद गिरी” रखा गया था। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े से जुड़े रहने के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया था।

भगवा वेष में शोक व्यक्त

हालांकि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित किया गया, लेकिन अजित पवार के निधन पर उनका वीडियो संदेश भगवा वेष में था। इस संदेश में उन्होंने अपने धार्मिक विश्वास और श्रद्धा को व्यक्त किया। उनका कहना था कि दिवंगत नेता की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति मिले।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग