
फोटो सोर्स- पत्रिका
Holi Special Train between Anand Vihar Terminal and Ranchi: उत्तर मध्य रेलवे होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी क्रम में एक ट्रेन रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई जा रही है। जिसका टाइम टेबल जारी किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आनंद विहार से यह ट्रेन आज 1 मार्च और 8 मार्च की शाम को 19:30 पर खुलेगी, जो सोमवार की शाम 19:10 पर रांची पहुंचेगी। रांची से 02877 ट्रेन नंबर 7 मार्च को खुलेगी।
उत्तर प्रदेश के टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, और चुनार होते हुए आनंद विहार से रांची के बीच स्पेशल ट्रेन चल रही है। ट्रेन नंबर 02878 आज आनंद विहार से 19:30 पर खुलेगी और जो टूंडला होते हुए गोविंदपुरी 2:30 पर पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद यह गाड़ी सूबेदारगंज, मिर्जापुर, और चुनार होते हुए सोनभद्र 9:55 पर आएगी। 19:10 पर यह ट्रेन रांची पहुंचेगी।
रांची से 02877 ट्रेन नंबर 7 मार्च शनिवार को शाम 16:25 पर खुलेगी। सोनभद्र, चुनार होते हुए मिर्जापुर सुबह 4:30 पर पहुंचेगी। सूबेदारगंज पहुंचने का समय 6:05 है। गोविंदपुरी, टूंडला होते हुए आनंद विहार शाम को 18 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02877 और 02878 होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के डिब्बों के साथ स्लीपर, एयर-कंडीशन के डिब्बे भी शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए 139 या रेल मदद से संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
01 Mar 2026 10:53 am
Published on:
01 Mar 2026 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
