
फोटो सोर्स- पत्रिका
Superfast Holi Special train between Bandra Terminus and Azamgarh: आजमगढ़- बांद्रा टर्मिनस के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 7 मार्च और 14 मार्च को आजमगढ़ से खुलेगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 9 और 16 मार्च को खुलेगी, जिसमें इकोनॉमिक कोच के आठ डिब्बे होंगे, जबकि स्लीपर के 8 और सामान्य श्रेणी के दो डिब्बे होंगे। आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस गाड़ी सुपरफास्ट है। जिसे 05183 और 05184 नंबर दिया गया है। यह गाड़ी आजमगढ़ से चलकर प्रयागराज, गोविंदपुरी, और टूंडला होते हुए बांद्रा टर्मिनस जाएगी।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस के लिए सुपरफास्ट ट्रेन होली के बाद सात मार्च और 14 मार्च, शनिवार के दिन, 23:15 पर खुलेगी। जो 5:05 पर प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि गोविंदपुरी पहुंचने का टाइम 8:10 है। टूंडला 11:55 पर, ईदगाह आगरा 12:45 और बयाना 15:30 पर पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस पहुंचने का समय 8:10 है।
बांद्रा टर्मिनस से होली स्पेशल 9 और 16 मार्च को खुलेगी। 05184 सोमवार को 10:45 पर खुलेगी। जो बयाना 3:20 पर पहुंचेगी। ईदगाह आगरा 5:10 पर, टूंडला 8:20 पर, गोविंदपुरी 9:50 पर और प्रयागराज 13 बजे पहुंचेगी। आजमगढ़ पहुंचने का समय 20:10 है। 1951 किलोमीटर की यात्रा में मात्र 5 स्टॉपेज हैं। यह गाड़ी 1158 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद पहला स्टॉपेज बयाना होगा। अधिक जानकारी के लिए 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
02 Mar 2026 03:30 pm
Published on:
02 Mar 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
