4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़, Jun 04, 2026

Rajasthan Crime: कांस्टेबल ने दोस्त के साथ बैठे छोटे भाई को मारा चाकू, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत युवक ने अपने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

Stabbing Case In Family Dispute

हॉस्पिटल में मौजूद घायल युवक और पुलिस की फोटो: पत्रिका

Stabbing After Family Dispute: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के नागदेड़ा गांव में देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजस्थान पुलिस में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। युवक के गर्दन में घाव होने कारण हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाइयों के बीच चल रहा था पारिवारिक विवाद

जानकारी के अनुसार नागदेड़ा निवासी मुकेश मीणा अपने दोस्त मनीष मीणा के साथ गांव के बाहर एक पुलिया पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कैलाश मीणा, जो हथुनिया थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है, वहां पहुंचा और हमला कर दिया। पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी, जिसके कारण रिश्तों में दूरी बढ़ती जा रही थी और परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंचते ही आरोपी कॉन्स्टेबल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं जिसके बाद वह जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं और उनके बीच एक पारिवारिक विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। इस मामले में पहले भी थाने में कई बार शिकायत दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें