1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़, Jun 01, 2026

नेशनल हाइवे-56 पर सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, गहरी खाई में गिरी कार, मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे

Rajasthan Road Accident: नेशनल हाइवे-56 पर हुए हादसे में भारी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे तीन दोस्तों से सवार कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार तीनों मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे।

NH Accident

खाई में गिरी कार का फोटो: पत्रिका

प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुहागपुरा थाना क्षेत्र में पाडलिया जीएसएस के समीप उस समय हुआ जब तेज गति से जा रहे एक बल्कर वाहन ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

सुहागपुरा थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार तीनों व्यक्ति वाहन के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी।

2 की मौत तीसरे की हालत गंभीर

कार में मुम्बई निवासी तीन लोग प्रतापगढ़ की ओर आ रहे थे। हादसे में घनश्यामभाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भावेश कोली और राजकुमार मुणेत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान भावेश कोली ने भी दम तोड़ दिया। चालक राजकुमार का उपचार जारी है। राजकुमार को भीलवाड़ा रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति मुंबई से प्रतापगढ़ आ रहे थे। घायल चालक ने बताया कि वे एक निजी कार्य के सिलसिले में प्रतापगढ़ की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान पाडलिया क्षेत्र में सामने से आए बल्कर वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बलकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर सुहागपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस फरार बल्कर चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें