31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत, Nov 27, 2017

इस जिले में इस तरह से प्रत्याशियों के लग रहे भाव, जानकर उड़ जाएंगे होश

मतदान के बाद सट्टा बाजार तेज, जिले में चारों ओर परिणाम का इंतजार

Nikay election 2017 Politics started in balrampur news

bjp

पीलीभीत। निकाय चुनाव के मतदान को करीब 24 घन्टे हो चुके है। यहां बाजार अब सट्टे का धर्म हो रहा है। सबसे ज्यादा सट्टा पीलीभीत नगर पालिका के प्रत्याशियों की हार-जीत पर लगा हुआ है। आपको बता दे कि यहाॅ पीलीभीत, पूरनपुर व बीसलपुर नगर पालिकाएं है तो कलीनगर, गुलडिया भिण्डारा ‘‘मझोला’’, न्यूरिया, जहानाबाद, बरखेडा व बिलसण्डा नगर पंचायत है। जहाॅ सभी जगह हार-जीत पर सट्टा लग रहा है। किसी-किसी प्रत्याशी पर तो 1 के 10 का भाव लग रहा है।

बात करते हैं पीलीभीत नगर पालिका की यहाॅ से सबसे ज्यादा सट्टा भाजपा प्रत्याशी डा दिव्या मिश्रा की जीत पर लगा है। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी विमला जायसवाल व बसपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी पर लगा है। दिव्या का भाव 10 से भी अधिक है तो विमला जायसवाल और नसरीन पर 5-8 का भाव लग रहा है।

पूरनपुर नगर पालिका में का भी कुछ ऐसा ही भाव है। यहाॅ सबसे ज्यादा भाव सपा प्रत्याशी मुन्ने मियाॅ अंजाना पर 10 का लग रहा है तो निवर्तमान चेयरमैन भाजपा प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल पर 8 का भाव है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी डा0 तेजू पर 5 का भाव लगा है।

बीसलपुर नगर पालिका में सबसे ज्यादा भाव निवर्तमान चेयरमेन निर्दलीय प्रत्याशी छेदालाल जायसवाल पर सबसे ज्यादा भाव 10 का लग रहा है। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता व सपा प्रत्याशी नूर अहमद अंसारी पर 5-8 का भाव लग रहा है।

नगर पंचायतों की बात करें तो कलीनगर में सबसे ज्यादा भाव बसपा प्रत्याशी ताहिर खाॅ पर 10 का लग रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी डा मनोज गुप्ता व निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन सुनील कुमार पर 5-8 का भांव लग रहा है।

गुलडिया भिण्डारा ‘‘मझोला’’ में सपा के डा मुन्ने खाॅ व भाजपा के निवर्तमान चेयरमेन अजय गोयल पर 10 भाव है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी कपिल अग्रवाल पर 5-7 का भाव है। न्यूरिया में सपा की कमरूलनिसां और कांग्रेस की माजदा बेगम पर सबसे ज्यादा सट्टा लगा है। यहां 10 का भाव दोनों पर ही हैं।

जहानाबाद में सपा के एजाज अहमद व भाजपा की ममता पर 10 के भाव से सट्टा लग रहा है। बरखेडा में निवर्तमान चेयरमैन जमील अहमद की पत्नी इदरीसन व भाजपा की ममता भोजवाल पर 10 के भाव में सट्टा लगा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सोनल गुप्ता पर 5 का भाव लग रहा है। बिलसण्डा में निवर्तमान चेयरमेन बसपा से अटल जायसवाल पर 10 का लग रहा है। यहाॅ भाजपा के रमेश चन्द्र गुप्ता पर 5 का भाव लग रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें