8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है होली का पर्व, कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां...

2 min read
Google source verification
Rangpanchami

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 मार्च को राजधानी रायपुर (Raipur) के अश्वनीनगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रंग पंचमी (Rang Panchami) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जो समाज को आपसी एकता और समरसता के सूत्र में पिरोता है।

Rangpanchami

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के किसानों (Farmers) के लिए होली का त्योहार विशेष खुशियां लेकर आया है। राज्य सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान (Dhan) उपार्जन के अंतर की राशि के रूप में किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की बड़ी राशि होली से पहले ही अंतरित की गई है। इससे प्रदेश के अन्नदाताओं के घरों में खुशियों का माहौल है और होली का उत्साह भी दोगुना हो गया है।

Rang Panchami

सीएम साय ने कहा कि विधायक राजेश मूणत द्वारा प्रतिवर्ष रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) का आयोजन किया जाता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Rang Panchami

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री (पूर्व कैबिनेट मंत्री) व विधायक राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।