
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव
होली को लेकर पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उतर गए हैं। आम से लेकर खास तक होली के रंग में सराबोर होकर नाच-गा रहे हैं। बिहार सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव बुधवार को पटना के गांधी मैदान में स्थानीय लोगों के साथ होली खेलते दिखे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों के साथ होली के गाने पर ठुमके भी लगाए। जबकि बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया बग्गी पर सवार अपने समर्थकों के साथ होली खेल। अपने समर्थकों के साथ वो रंग खेलते दिखे
बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव बुधवार को पटना के गांधी मैदान में स्थानीय लोगों के साथ होली खेला। इस दौरान वे अपने समर्थकों को रंग लगाया और उनके साथ होली के गाना पर मस्ती करते भी दिखे। समर्थकों के आग्रह पर वे ढोल की थाप पर थिरके और होली का गाना गाया। रामकृपाल यादव ने कहा कि हम लोग पिछले 40 वर्षों से इसी स्थान पर होली खेल रहे हैं। मॉर्निंग वॉकर्स संघ कि ओर से यहां पर होली का आयोजन किया जाता है। उन्होंने किसानों होली की बधाई देते हुए कहा कि वे खुश रहें और खूब उत्पादन करें।
इधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर भी शाम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृंदावन की रासलीला टीम पारंपरिक और जीवंत प्रस्तुतियां देगी। पिछले साल होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वे बिना हेलमेट स्कूटी चलाकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। सीएम आवास के बाहर उन्होंने “ए पलटू चाचा, हैप्पी होली।” कहा था। जो कि सोशल मीडिया वायरल हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने होली के जश्न के दौरान अपने सरकारी आवास पर तैनात एक बिहार पुलिस जवान से ठुमके भी लगवाए थे।
होली पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी बेटी के साथ होली का प्यार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी उनको गुलाल लगाते दिख रही हैं।
बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ढोल-मंजीरा और सजी हुई बग्गी पर अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर होली खेलते दिखे। होली के गाने पर उनके समर्थक सड़कों पर होली डांस करते दिखे।समर्थक और स्थानीय लोग रंग में पूरी तरह से सराबोर दिखे। जो कि रंग-गुलाल, अबीर, फूलों की बरसात और गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं।
Updated on:
04 Mar 2026 12:35 pm
Published on:
04 Mar 2026 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
